नीतीश ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा इतने विधायकों का समर्थन पत्र

0

पटना :  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल फागू चौहान को सौंप दिया है। इसके साथ ही नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन पत्र की सूची भी राज्यपाल को सौंपी है और नई सरकार बनाने का दावा पेश किया है।

इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि कई वजहें है भाजपा से अलग होने का, पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों का मत है कि हमें भाजपा से अलग होना है।

swatva

लंबी खींचतान के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से पुनः गठबंधन तोड़ते हुए एक बार फिर राजद के समर्थन से सरकार में आने का निर्णय लिया है। नीतीश के इस निर्णय के बाद बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार पर हमलावर हो चुके हैं। गिरिराज सिंह, आरके सिंह और अश्विनी कुमार चौबे ने नीतीश कुमार को पलटू राम की उपाधि दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here