NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मिले नीतीश, विपक्ष से भी मांगा सपोर्ट

0

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना के होटल मौर्या में एनडीए की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उनके साथ एनडीए में शामिल सभी दलों के बड़े नेता मौजूद थे। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज एनडीए में एक आदिवासी समाज से आने वाली महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है। एनडीए पूरी तरह एकजुट होकर उनके लिए वोट करेगा। नीतीश कुमार ने विपक्ष से भी द्रौपदी मुर्मू को सपोर्ट करने की अपील की।

इससे पहले एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू आज मंगलवार को एक विशेष विमान से पटना पहुंची। यहां एयरपोर्ट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृ्त्व में पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और लोजपा रामविलास के सांसद चिराग पासवान भी वहां मौजूद थे। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू हवाई अड्डे से निकलकर सीधे हार्डिंग रोड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और वहां से होटल मौर्या के लिए निकल गईं।

swatva

राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू रांची से करीब एक घंटा विलंब से पटना पहुंची। होटल मौर्या में एनडीए के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात के बाद वे कुछ अन्य कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। इसके बाद आज ही उनके पटना से दिल्ली रवाना होने का शेड्यूल है। पटना में द्रौपदी मुर्मू के स्वागत के लिए बीजेपी कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ की ओर से बड़ी तैयारी की गई है। जहां भी पटना में द्रौपदी मुर्मू का कार्यक्रम रहा, रास्ते में विविध संस्कृति वाले परिधानों में सजे कलाकारों ने उनका अभिनंदन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here