नीतीश ने सभी का विश्वास खो दिया, फिर टूटेगा जदयू, विजय सिन्हा की चेतावनी

0
Vijay Kumar Sinha, Leader of Opposition, Bihar Vidhan Sabha

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जनता और अपनी पार्टी के अंदर भी सभी का विश्वास खो दिया है। मणिपुर में जदयू के टूटने का यही कारण है। उन्होंने दावा किया कि जेडीयू के कई दूसरे नेता और विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं। ये सभी नेता राष्ट्रवाद के साथ चलने वाली पार्टी का दामन थामेंगे।

कई नेता और विधायक जदयू छोड़ने वाले

भाजपा नेता विजय सिन्हा आज शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार ने तो कभी दर्द देखा नहीं है। नीतीश दिल्ली में मंत्री थे। वहां से लौटे तो भाजपा की मदद से सीधे बिहार के सीएम बन गए। जब पहली बार वे बहुमत नहीं साबित कर पाये तो फिर केंद्र की वाजपेयी सरकार में मंत्री बन गए। जब फिर बहुमत आया तो पुनः सीएम बने। उन्होंने ने ना तो कभी दर्द देखा और ना ही संघर्ष किया।

swatva

राष्ट्रहित के आगे पद की लालसा बेमानी

श्री सिन्हा ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास लेकर काम कर रही है। लेकिन भ्रष्टाचारियों से हाथ मिलाकर नीतीश कुमार ने तो सभी का विश्वास खो दिया। राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित के आगे पीएम बनने की लालसा का स्वार्थ नहीं टिकेगा। अभी जदयू में और भी करामात होंगे। बहुत लोग भागेंगे। अभी तो प्रारंभ हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here