हिंदुत्व पर ज्ञान देने वाले राहुल गांधी की नीतीश कुमार ने ले ली मौज, पढ़े कैसे?

0

नयी दिल्ली/पटना : कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन ISIS और बोको हरम से करने के बाद उपजा विवाद कांग्रेस के गले की हड्डी बन गया है। अपनी किताब में खुर्शीद ने हिंदुत्व और हिंदू धर्म पर यह टिप्पणी की थी। यही नहीं, राहुल गांधी ने भी हिंदुत्व और हिंदू धर्म को अलग—अलग बताकर एक तरह से सलमान खुर्शीद का बचाव किया। लेकिन अब जहां कांग्रेस के भीतर ही इसे लेकर बवाल चरम पर पहुंच गया तथा पार्टी के यूपी प्रवक्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इशारों—इशारों में राहुल गांधी के हिंदुत्व पर उनके अधकचरे ज्ञान को लेकर बड़ा हमला बोला।

बिहार के सीएम ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना में जनता दरबार के बाद पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कुछ लोग जानते कुछ नहीं और चर्चा में बने रहने के लिए ऐसे बयान देते रहते हैं। श्री नीतीश ने हिंदुत्व वाले सवाल के जवाब में कहा कि ‘इन सब चीजों पर क्या चर्चा करना। कुछ लोग कुछ बोलकर न्यूज में बने रहना चाहते हैं। ऐसे लोगों की काम करने में कोई रुचि नहीं होती। हमलोगों को काम करने में रुचि है। जनता की सेवा करना ही हमारा धर्म है। हम उसी में लगे रहते हैं। जबकि बेकाम वाले लोगों को लगता है कि कुछ बयानबाजी करते रहो ताकि पब्लिसिटी मिलती रहे’। साफ है कि श्री कुमार का इशारा राहुल गांधी की तरफ ही था।

swatva

यूपी के कांग्रेस प्रवक्ता का पद और पार्टी से इस्तीफा

इसबीच लखनऊ से खबर मिली है कि वहां सलमान के हिंदुत्व पर अपनी पु​स्तक में लिखे विवादित अंश के विरोध में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जावेद अहमद खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा देते हुए सलमान खुर्शीद, दिग्विजय सिंह, राशिद अल्वि और अन्य को हिंदुत्व पर बयान का समर्थन करने के लिए हमला बोला तथा कहा कि इन्ही जैसे नेताओं के कारण  कांग्रेस लगातार गर्त में जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here