नीतीश कुमार के नाम ये हैं तीन विश्व रिकॉर्ड!

0
JDU means Nitish and Nitish means JDU, something similar is the order of Kushwaha

पटना : नीतीश कुमार सोमवार को 17वीं विधानसभा के लिए एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार को लेकर उनके नेता और समर्थक उन्हें विकास पुरुष बताते हैं। इस बीच नीतीश कुमार के शासनकाल में बिहार में बने तीन विश्व रिकॉर्ड की बात करते हैं।

मालूम हो कि नीतीश के शासनकाल में बिहार में पिछले 15 सालों में सबसे अधिक विकास हुआ है। साथ ही साथ बिहार के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेकों नए योजनाएं भी शुरू की गई। नीतीश कुमार ने बिहार की महिलाओं को एक बहुत ही अनोखा उपहार से देने का काम किया था जिसको लेकर बिहार की महिलाएं इनके समर्थन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। वहीं इन सब योजनाओं के बीच नीतीश कुमार ने अपने योजनाओं में से तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का भी काम किया।
नीतीश सरकार ने अपने शासनकाल में शराबबंदी, नशामुक्ति की जागरुकता के लिए 21 जनवरी, 2017 को 11 हजार 292 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई थी और इनके शासनकाल में यह नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना था।

swatva

इसके साथ ही नीतीश सरकार ने दहेज उन्मूलन और बाल विवाह उन्मूलन की जागरुकता के लिए 21 जनवरी, 2018 को 13 हजार 647 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई थी। इन्होंने दहेज उन्मूलन और बाल विवाह उन्मूलन के लिए मानव श्रृंखला बनवाने का बिहार ने अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में जल-जीवन-हरियाली के नाम से एक अभियान शुरू किया। तब 19 जनवरी, 2020 को 16 हजार 298 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बना कर तीसरी बार अपने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here