नवादा : बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के द्वारा मंगलवार को उच्च सदन में बिहार की महिलाओं के प्रति अभद्र, अशोभनीय भाषा का प्रयोग के खिलाफ नगर के प्रजातंत्र चौक पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य मंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा के सैकड़ों कार्यक्रता उपस्थित होकर नीतीश कुमार के खिलाफ जोरदार नारा लगाया गया।
नीतीश कुमार होश में आओ -होश में आओ
बिहार की महिलाओं को अपमानित करना बन्द करो
नीतीश कुमार गद्दी छोड़ो
नीतीश कुमार मुर्दा वाद
नीतीश कुमार हाय हाय
जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की महिलाओं पर जिस तरह का अभद्र बयान दिए है वे एक मिनट भी बिहार का मुख्य मंत्री रहने लायक नही है। नीतीश कुमार का लगता है दिमाग सठिया गया है ।
कहा गया है:- संगत से गुण आत है , संगत से गुण जात
जबसे नीतीश कुमार महागठबंधन का हिस्सा हुए है तब से उटपटांग बात कर रहे है। नीतीश जी आप प्रधान मंत्री का सपना देख रहे है आप किसी प्रकार का जनप्रतिनिधि लायक नही है जो नारी जाति का सम्मान नही करता है। उसका हस्र महिषासुर जैसा होता है, अब आपका राजनीतिक सफर खत्म होने का समय आ गया है।
उपाध्यक्ष माधुरी वरनवाल ने भी नीतीश कुमार के बयान का घोर निन्दा की और कहा कि नीतीश जी आपको बिहार की महिला ही कुर्सी पर बैठाया है, बिहार की महिला ही आपको कुर्सी से नीचे उतारेगी।
पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष विनय कुमार , जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता, माधुरी वरनवाल, मंडल अध्यक्ष रौशन कुमार आर्य, हर्सिकेश महतो, पुनीता वरनवाल, राधे श्याम चौधरी ,विश्वास कुमार विशु, महावीर चंद्रवंशी, मनोज पचड़ा, सुधीर सिंह, राहुल सिन्ह, अवनिकांत कुमार भोला , मनोज गुप्ता, मुकेश महतो, विनय सिन्हा, सूर्यनारायण गुप्ता , राजेश कुमार, वीना देवी, राहुल चंद्रवंशी, विजय शंकर, विभूति कुमार इत्यादि कार्यक्रता उपस्थित रहे।