नीतीश की सत्ता वापसी में पीएम मोदी समेत भाजपा के इन स्टार प्रचारकों का रहा बड़ा योगदान

0

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार देर रात तक घोषित कर दिया गया है। इस रिजल्ट के मुताबिक कुल 243 सीटों में से एनडीए को बिहार विधानसभा चुनाव में 125 सीटों पर जीत मिल चुकी है।

जबकि वहीं महागठबंधन को 110 सीटों पर बहुमत मिली है। मालूम हो कि बिहार चुनाव के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है। इस लिहाज से एनडीए बहुमत में हैं।

swatva

वहीं एनडीए में शामिल पार्टी में से भाजपा को 74 सीटें जबकि जदयू को 43 सीटें और वहीं हिंदुस्तान आवाम मोर्चा को 4 सीटें और मुकेश सहनी की पार्टी विकासशील इंसान पार्टी को 4 सीटें पर जीत मिली है।

वहीं विपक्षी दलों की बात करें तो महागठबंधन में राजद को 75 सीटें और कांग्रेस को 19 सीटें और वहीं भाकपा माले को 12 सीटें मिली जबकि भकपा और मकपा को 2-2 सीटों पर जीत मिली।

वहीं इस चुनाव में भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा की गई रैलियों की बात करें तो। भाजपा के कई प्रमुख नेताओं द्वारा बिहार के तमाम जगहों पर रैलियां की गई और उन सीटों पर भाजपा गठबंधन कि स्थिति क्या रही।

नमो ने दिखाया अपना रंग

सबसे पहले हम बात करते हैं भाजपा के स्टार प्रचारक और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का । प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 12 जगहों पर रैलियां की गई। इन 12 जगहों में से 7 जगहों पर भाजपा ने मैदान मार लिया। वहीं 3 जगहों पर राजद ने चुनाव जीता जबकि 2 जगहों पर कांग्रेस ने मैदान मारा।

सबसे ऊपर रहे बिहार के लाल

वहीं बात करें भाजपा के दूसरे स्टार प्रचारक और साथ ही साथ भाजपा के अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा की तो इन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव में कुल 25 जगहों पर रैलियां की इन 25 जगहों में से 22 जगहों पर भाजपा को जीत मिली है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में 19 जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया

इसके साथ ही भाजपा के बड़े नेता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार में 19 जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया इन 19 जगहों में से भाजपा को 16 जगहों पर बहुमत प्राप्त हुई।

मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ के एक बयान को लेकर नीतीश कुमार ने अप्रत्यक्ष रूप से इसका विरोध भी किया था। इसके बावजूद योगी आदित्यनाथ की रैलियां भाजपा के लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हुई।

वही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित किया उनका बिहार चुनाव में स्ट्राइक रेट 50% रहा। उन्होंने बिहार चुनाव में कुल 24 जगहों पर चुनावी रैली को संबोधित किया जिनमें से भाजपा को 12 जगहों पर बहुमत प्राप्त हुई।

98 जगहों में से 60 जगहों पर नीतीश कुमार को जीत मिली

वहीं एनडीए गठबंधन में से जदयू के मुखिया और एनडीए गठबंधन के मुख्यमंत्री चेहरा नीतीश कुमार ने 98 जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इन 98 जगहों में से 60 जगहों पर नीतीश कुमार को जीत मिली। इनमें से दो सभा उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के साथ भी किया था।

महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव सबसे अधिक चुनावी रैलियों को संबोधित किया

वहीं बिहार में महागठबंधन के नेता तेजस्वी यादव सबसे अधिक चुनावी रैलियों को संबोधित किया। उन्होंने बिहार में कुल 247 जगहों पर रैलियां की। इसमें से उन्होंने 110 जगहों पर बहुमत प्राप्त किया। 110 जगहों में पूरे महागठबंधन सीट शामिल है।

जबकि वहीं बात करें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तो उन्होंने बिहार में 8 जगहों पर चुनावी रैलियों को संबोधित किया। इन 8 जगहों में से राहुल गांधी को मात्र तीन जगहों पर बहुमत प्राप्त हुई। जबकि अन्य 5 जगहों में एनडीए को बहुमत प्राप्त हुआ है।

प्रधानमंत्री ने लोगों को आगाह किया

राजनीतिक जानकारों की मानें तो इस चुनाव को पूरी तरह से नीतीश कुमार के पक्ष में करने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से बिहार में चुनावी रैलियां कीं उसके बाद से एनडीए पर बिहार की जनता का भरोसा बढ़ गया।

प्रधानमंत्री ने लोगों को आगाह किया कि उनका वोट एक बार फिर बिहार में जंगलराज ला सकता है। प्रधानमंत्री की यही बात शायद बिहार की जनता के दिल में घर कर गई। इसके बाद चुनाव के दिन जो हुआ वह आज सबके सामने है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here