बीमा भारती पर बमके नीतीश, कहा – जहां जाना चाहें चली जाएं…

0

पटना : बिहार में नई सरकार बनते ही सत्ता की गलियारों में बगावत के सुर उठने शुरू हो गए हैं। बिहार की सत्ता की कुर्सी पर काबिज जदयू कि पूर्व मंत्री और विधायिका ने अब अपने ही पार्टी की एक महिला मंत्री पर बड़ा आरोप लगाया है। दरअसल, बिहार की पूर्व मंत्री और जेडीयू की विधायक बीमा भारती ने राज्य की खाद्य मंत्री लेशी सिंह को हटाने की मांग की है। पूर्णियां के धमदाहा से विधायक लेसी सिंह के मंत्री बनते ही रुपौली की जेडीयू विधायक बीमा भारती भड़क गईं और लेसी सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब इसी कड़ी में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सीएम नीतीश ने विधायक बीमा भारती द्वारा लगाए गए आरोप पर कहा कि उन्होंने जो आरोप लगाए हैं वह सही नहीं है। हर किसी को मंत्री नहीं बनाया जा सकता है। भारती ने गलत बात कही है। उन्होंने कहा कि बिमा भारती को ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। जब बिमा भारती को कुछ भी पढना-लिखना नहीं आता था तो मैंने सब सिखाया, लेकिन आज वह यह सब भूल गयी है। इसलिए उनको हमारा साथ छोड़कर जहां भी जाना है, जा सकती हैं, हमारे तरफ से कोई रोक-टोक नहीं है।

swatva

गौरतलब हो कि, बीमा भारती जेडीयू की पहली विधायक हैं, जिन्होंने सीएम नीतीश कुमार के कैबिनेट में शामिल मंत्रियों के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया है। भारती की नाराजगी इतनी बढ़ गई है कि उन्होंने लेसी सिंह पर वसूली और मर्डर समेत कई गंभीर आरोप लगा दिए हैं। हालांकि, इससे पहले कैबिनेट विस्तार के दिन कुछ जदयू नेता नीतीश से नराज जरूर हुए थे, लेकिन उन्होंने कोई बयान कहीं नहीं दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here