BJP से गठबंधन तोड़ने के बाद नीतीश को JDU में पहला झटका, निखिल मंडल ने दिया इस्तीफा

0

पटना: बिहार में भाजपा से गठबंधन तोड़ राजद के साथ सरकार बनाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू के भीतर पहला झटका लगा है। जदयू के प्रदेश प्रवक्ता निखिल मंडल ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। अपने इस्तीफे की कॉपी के साथ निखिल मंडल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपना मैसेज भी लिखा है जिसमें उन्हेंने जदयू की बजाय मीडिया को संबोधित किया है। इसके अलग-अलग तरह के मायने निकाले जा रहे हैं।

अपने इस्तीफे के मजमून के साथ उन्होंने सोशल मीडिया पर मीडिया को संबोधित करते हुए लिखा कि-‘मीडिया के तमाम साथियों से मुझे 6 साल 7 महीने तक अपार प्यार और सम्मान मिला। इसके लिए मैं सभी को धन्यवाद देता हूं’।
हालांकि अपने इस्तीफे में जदयू प्रवक्ता रहे निखिल मंडल ने त्यागपत्र का कोई कारण नहीं बताया है। लेकिन कहा जा रहा कि एनडीए से अलग होकर राजद संग सरकार बनाने के निर्णय से जदयू में कुछ लोग नाराज चल रहे हैं। निखिल मंडल का इस्तीफा इसी का नतीजा मान जा रहा है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here