नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, इतने एजेंडों पर लगी मुहर

0

पटना : बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा आज यानी मंगलवार को आहूत कैबिनेट बैठक खत्म हो गई है। इस कैबिनेट बैठक में कुल 14 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में मख्य रूप से 2022-23 में 89 ITI की स्थापना की भी मंजूरी मिली है। इसके साथ ही राजगीर नेचर सफारी के संचालन के लिए 38 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है।

मेडिकल इंस्पेक्टर सेवा से बर्खास्त

इस बार के नीतीश कैबिनेट में राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव त्रिपुरारि शरण जो कि 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। उनको इस बार कैबिनेट ने कार्यकाल के विस्तार को मंजूरी नहीं दी है।मालूम हो कि, पहले ही दो बार उनका सेवा विस्तार हो चुका है। कैबिनेट ने उनके मंगलमय भविष्य की शुभकामना दी है। इसके साथ ही कैबिनेट ने निलंबित मेडिकल इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

swatva

मुख्य महाप्रबंधक बनें संजय कुमार

वहीं, इस बार के कैबिनेट बैठक में सरकार द्वारा मुख्य अभियंता संजय कुमार जो 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं उन्हें संविदा पर नियोजित कर बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन का 1 वर्ष के लिए मुख्य महाप्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा बिहार में ईको पर्यटन संभाग के स्थायी और सुचारू संचालन के लिए विभिन्न कोटि के 224 पदों के सृजन और राजगीर जू सफारी के स्थायी और सुचारू संचालन हेतु विभिन्न कोटि के 29 अतिरिक्त पदों के सृजन की मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति दी गयी है।

स्कूटनी कार्य करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों की पारिश्रमिक दर में परिवर्तन

इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग, तकनीकी सेवा आयोग, विश्वविद्यालय सेवा आयोग समेत विभिन्न परीक्षाओं के लिए स्कूटनी कार्य करने वाले बिहार लोक सेवा आयोग के कर्मचारियों की पारिश्रमिक दर ₹300 प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर ₹3 प्रति उत्तर पुस्तिका जबकि बिहार कर्मचारी चयन आयोग एवं तकनीकी सेवा आयोग में स्क्रुटनी कार्य करने वाले कर्मचारियों के पारिश्रमिक की दर ₹270 प्रति उत्तर पुस्तिका के स्थान पर ₹2 रू 70 पैसे प्रति उत्तर पुस्तिका की दर से पुनः निर्धारित किए जाने की स्वीकृति दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here