नीतीश कैबिनेट के मंत्री विनोद सिंह का छलका दर्द

0

पटना : नीतीश कैबिनेट में शामिल खान एवं भूतत्व मंत्री विनोद कुमार सिंह अपना विभाग बदले जाने से मायूस हैं। उनकी बातों से यह मायूसी स्पष्ट झलकती है, हालांकि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी आस्था भी प्रकट करते हैं। लेकिन, यह कहने से भी नहीं चूकते कि उनसे कोई चूक हो गयी है। यानी वे विभाग में हुए इस बदलाव को सजा के तौर पर ही ले रहे हैं।

अभी तक नहीं लिया नया पदभार

नए विभाग में विनोद सिंह ने आज अपना पदभार ग्रहण नहीं किया। पूछने पर निजी कारण बताते हैं। इसे तूल नहीं देना चाहते। पर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनकी वार्ता आज हुई है। कल वे दिन के 10ः30 बजे उनसे मिलकर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। रणनीति-शब्द सुनते ही वे कहते हैं कि वे रणनीति क्या बनाएंगे, मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करेंगे।

swatva

1680 करोड़ का दिया रिकाॅर्ड रेवन्यू

लेकिन, बातचीत के क्रम में उनका दर्द तब छलक गया जब उन्होंने कहा कि मृतप्राय इस विभाग में दिन-रात करके प्राण फूंका। बालू-पत्थर वाले इस विभाग को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कर सरकार को इस वित्तीय वर्ष में रिकाॅड 1680 करोड़ का राजस्व प्रदान किया।

वैसे, सूत्र बतातें हैं कि मंत्री विनोद ने इस विभाग को बड़ी सख्ती से चलाया। बंद घाटों को उन्होंने चालू तो करवाया ही एक कंपनी की मनमानियों पर लगाम भी लगाई। उक्त कंपनी ने मंत्री को अपनी तीन शर्तों को मानने के लिए कुछ भी करने का आफर दिया था। पर, उन्होंने उसकी शर्तों को खारिज करते हुए लोकसभा चुनाव के दौरान ही हो रहे अवैध खनन के खिलाफ खान निरीक्षकों को सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया। कार्रवाई हो भी रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here