नितिन गडकरी ने कई योजनाओं का किया शिलान्यास

0

सारण : छपरा भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय मंत्री सड़क परिवहन विभाग व नमामि गंगे  सहित चार विभागों को संभाल रहे भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम से 3433 करोड़ की लागत से कई परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गंगा की पानी इतनी निर्मल और पवित्र हो जाएगी कि लोग गिलास से पानी पी सकते हैं। मंत्रालय द्वारा एक लाख करोड़ रुपए खर्च कर गंगा को निर्मल करने में लगी है। जिसमें से 60 लाख करोड़ खर्च हो चुका है। 40 लाख करोड़ का टेंडर शीघ्र ही हो जाएगा जो कार्य 50 वर्षों में नहीं हुआ उसे हमारी सरकार ने 5 वर्षों में कर दिखाया है। भाजपा देश की तरक्की के साथ देश का तस्वीर बदल रही है। वहीं इस अवसर पर 42 करोड़ की लागत से 8 घाटों का शिलान्यास किया गया उन्होंने यह भी कहा कि अगर बिहार की सरकार साथ दे तो हम हवा में भी डबल डेकर बस चलाने की योजना बना रहे हैं। समुंदर में भी एयरपोर्ट बनाएंगे वहीं इस मौके पर 60 पंचायतों में 45 एंबुलेंस हो का चाबी मुखिया प्रतिनिधियों को सौंपा गया। उन्होंने यह भी कहा कि बहुत सारी योजनाएं हैं। अगर सरकार चाहे तो उस पर हम लोग काम कर सकते हैं मैंने गंदे पानी से इटली निकालकर महाराष्ट्र सरकार को ₹88 करोड में बेचा। जिससे वहां की बस चलती है व अन्य सेवाएं मिलती है। इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री पथ परिवहन विभाग नंदकिशोर यादव ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से बिहार तरक्की कर रहा है। हम लोगों ने आज छपरा से पटना जाने की व्यवस्था को देखते हुए गंगा नदी पर 7 पुलों का निर्माण कर दिया अभी बहुत सारी योजनाएं हैं जो क्रियान्वित होनी है।

swatva

उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा की राष्ट्र का विकास तभी संभव है जब तक आप लोगों का सहयोग मिलेगा। वही इस अवसर पर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने भी अपना बात रखा तथा सड़क की स्वीकृति प्रदान की तथा देश की तरक्की के लिए भाजपा का सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर मंच संचालन कर रहे राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने भारत सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि आप लोग के बदौलत सरकार चलती है। आप लोग का सहयोग अपेक्षित है वही एक पंचायत में एक एंबुलेंस सेवा देते हुए बताया कि किसी भी गांव में एक व्यक्ति की अगर इस एंबुलेंस सेवा से जान बच जाती है। तो यह एंबुलेंस सार्थक हो जाएगा वही इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के तीनों जिला के जिला अध्यक्ष गोपालगंज सांसद, सीवान सांसद, महाराजगंज सांसद, छपरा सांसद, बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री मिथिलेश तिवारी, जदयू के जिला अध्यक्ष, लोजपा के जिला अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनु सिंह सहित जिला वा राज्य से लाखों की संख्या में नेता मौजूद रहे वहीं इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद इस को सफल बनाया जा सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here