निखिल कुमार का टिकट कटने की खबर पर भड़के कांग्रेसी

0

पटना : महागठबंधन द्वारा सीटों के ऐलान से पहले ही यह खबर लीक कर गई कि औरंगाबाद से निखिल कुमार का टिकट कट गया। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता भड़क उठे और उन्होंने कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम में भारी हंगामा किया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, अखिलेश सिंह और बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के खिलाफ नारेबाजी की और उनपर पार्टी टिकट बेचने का आरोप लगाया। नाराज कार्यकर्ताओं ने साफ कहा कि नौ सीटों में से पांच सीटें इन नेताओं ने बेच दी है। पैसा लेकर टिकट दूसरे लोगों को दे दिया गया है।
नेताओं की शव यात्रा निकालने से लेकर उनका पुतला जलाकर तथा अन्य तरीकों से उन्होंने अपना विरोध व्यक्त किया। शक्ति सिंह गोहिल वापस जाओ के नारे के साथ उन्होंने उनका भी पुतला जलाया। इसपर भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वे सदाकत आश्रम में लगे बैनर—पोस्टर भी फाड़ने लगे। मालूम हो कि औरंगाबाद सीट से निखिल कुमार को कांग्रेस का टिकट मिलना तय माना जा रहा था। लेकिन कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि गठबंधन में यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी को दे दी गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here