हाफ पैंट में नेहरू की फोटो ट्वीट कर हिमंता ने पूछा…क्या इसे भी जलायेंगे कांग्रेसी?

0

नयी दिल्ली: कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जलती हुई खाकी हाफ पैंट शेयर करने के बाद आज बुधवार को भाजपा नेता और असम के सीएम हिमंता विश्वसरमा ने पलटवार किया। हिमंता ने अपने ट्विटर हैंडल से आज एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसमें पंडित नेहरू हाफ पैंट पहने हुए दिख रहे। असम सीएम ने इस तस्वीर के साथ ट्वीट भी किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस से पूछा कि क्या अब इस तस्वीर को भी जलाओगे?

भाजपा, कांग्रेस पर हमलावर

ंराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेसी जोश में हैं जिससे उनके भाजपा से सियासी घमासान लगातार सामने आ रहे। बयानों में भी यह साफ दिख रहा। इसी कड़ी में कांग्रेस ने हाल में अपने आधिकारिक अकाउंट से एक ऐसा ट्वीट किया जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया। कांग्रेस ने ट्वीट में खाकी पैंट में आग लगी एक तस्वीर शेयर की।

swatva

असम CM हिमंता का पलटवार

कांग्रेस की इस हरकत के बाद भाजपा और आरएसएस कांग्रेस पर हमलावर हो गए। इसी के जवाब में असम के सीएम हिमंता बिस्वासरमा ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू की हाफ पैंट पहने तस्वीर शेयर कर कांग्रेस पर पलटवार किया और पूछा कि क्या अब इसे भी आग लगाओगे।

भारत तोड़ो वाली मानसिकता

हिमंता इसे कांग्रेस की शर्मनाक मानसिकता बताया। उन्होंने कहा कि एक नेशनल पार्टी की यह शर्मनाक हरकत और शर्मनाक ट्वीट है। कांग्रेस अपनी मंशा छिपा नहीं पा रही। यहष्‘भारत जोड़ो’ की आड़ में ‘भारत तोड़ो’ की मानसिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here