गलत जगह लगी सुई , पांव की जगह किया हाथ का ऑपरेशन

0

मुजफ्फरपुर : स्वास्थ्य मामले को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाला मुजफ्फरपुर एक बार फिर से प्रकाश में आया है। इस बार एक महिला का डॉक्टर ने पांव का ऑपरेशन करने के बदले हाथ का ऑपरेशन कर दिया।

दरअसल, बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पैर का ऑपरेशन कराने हॉस्पिटल पहुंची एक महिला का डॉक्टर ने हाथ काट दिया। इस घटना को लेकर महिला के परिजनों ने हॉस्पिटल में खूब हंगामा किया है। मरीज के परिजन आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के लिए डॉक्टर से मुआवजा मांग रहे हैं। यह घटना मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

swatva

जानकारी के अनुसार करजा थाना क्षेत्र के नरहरसराय गांव की रहने वाली महिला आभा राय को गलत जगह पर सूई लगाने से उसका हाथ काटना पड़ा। इस घटना के बाद महिला को पटना रेफर किया गया और उसे कहा गया कि आर्टिफिशियल हाथ लगवाने के लिए हॉस्पिटल की और से मुआवजा दिया जायेगा।

वहीं अस्पताल में कर्मियों ने मरीज और उसके बेटे के साथ बदसलूकी और मारपीट भी की है। इस दौरान अस्पताल में एक घंटा तक जमकर हंगामा हुआ है।

3 फरवरी को अपने घर में गिर गयी थी महिला

दरअसल, महिला 3 फरवरी को अपने घर में गिर गयी थीं। इस दौरान उनका कूल्हा टूट गया था। जिसके बाद परिवार के लोगों ने ब्रह्मपुरा के एक निजी अस्पताल में महिला को भर्ती कराया। यहां के डॉक्टर ने उसके पैर के ऑपरेशन की बात कही। लेकिन गलत जगह सुई लगाने के कारण डॉक्टरों द्वारा ऑपरेशन करके उसका हाथ काटा गया।

वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामले को शांत करा दिया है। मारपीट में पीड़ित महिला के पुत्र तुषार यादव चोटिल हो गया है। वहीं इस घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि उनके क्लिनिक में महिला का हाथ नहीं कटा है।

थानेदार एस अरशद नोमानी ने बताया कि इस मामले में जानकारी मिलने पर पुलिस थाने पर पहुंची थी। इस मामले में किसी ने अभी तक शिकायत नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here