NDA की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपद मुर्मू ने किया नामांकन, PM मोदी रहे मौजूद

0

नयी दिल्ली : NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहे। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा कई अन्य बड़े नेता भी नामांकन के वक्त वहां पहुंचे थे। नामांकन से पहले मुर्मू ने संसद में महात्मा गांधी, डॉ बीआर अंबेडकर और बिरसा मुंडा की मूर्तियों पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

विपक्षी नेताओं से मांगा समर्थन

नामांकन के बाद NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष से समर्थन मांगा। उन्होंने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और NCP प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए राष्ट्रपति चुनाव में साथ आने की बात कही।

swatva

पसोपेश में झामुमो, बुलाई बैठक

उधर खबर है कि पहले द्रौपदी मुर्मू को समर्थन का ऐलान करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसा विपक्ष द्वारा उनके राज्य झारखंड से आने वाले यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाये जाने के कारण हुआ है। झामुमों अपने राज्य के श्री सिन्हा को एकदम से मना नहीं कर सकता। इसीलिए झामुमो ने पार्टी विधायकों व सांसदों की बैठक बुलाई है। विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here