एनडीए मेें सीट बंटवारा तय, सभी को किया गया खुश

0

पटना : भाजपा—जदयू के बीच बिहार में सीटों का बंटवारा तय हो गया है। इसके अनुसार भाजपा और जदयू बिहार में समान सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। इस बात पर सहमति बन गयी है कि दोनों दल बराबर—बराबर सीटों पर लड़ेंगे। लोजपा को 5 सीट और रालोसपा को 3 सीट दिया जाएगा। इस बात की जानकारी आज नयी दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और जदयू अध्यक्ष तथा बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने एक प्रेस कान्फ्रेंसी में दी। इससे पहले शीट शेयरिंग पर जारी गहमागहमी के बीच सीएम नीतीश कुमार ने आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। बाद में वे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिले। उनके बीच हुई इस अहम बैठक में सीट बंटवारे का निर्णय हुआ। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की शाम दिल्ली पहुंचे थे। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव में ‘सम्मानजनक’ सीटें देने की लगातार मांग कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि एनडीए अटूट है। यहां सबकी इज्जत है। सभी को उसका वाजिब हक हमने दे दिया है। अब मुख्य लक्ष्य 2019 का किला फतह करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here