बिहार के पशुपालकों के हित में काम कर रही एनडीए सरकार : अरविन्द सिंह

0

पटना : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि बिहार के पशुपालकों के हित में एनडीए सरकार जल्द ही राज्य में स्मॉल डेयरी योजना की शुरुआत करने जा रही है। इस योजना के जरिए पशुपालकों को बेहद कम किराए पर सरकार द्वारा निर्मित गौशालों में अपने पशुओं को रखने की सुविधा प्रदान की जायेगी।

अमेरिका से 2 गुना और जापान से 5 गुना ज्यादा गति से भारत में टीकाकरण हुआ

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज देश कोरोना वैक्सीनेशन का इतिहास रचा है और इस इतिहास को रचने में बिहार का भी बहुत बड़ा योगदान है। देश में दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अमेरिका से 2 गुना और जापान से 5 गुना ज्यादा गति से भारत में टीकाकरण हुआ।

swatva

नागरिक सुविधाओं को विस्तार, सड़क और आवागमन में नंबर एक बनेगा बिहार

अरविंद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बिहार के गांव-गांव में सड़कों का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा बिहार-झारखंड के बीच 210 मार्गों पर बसें भी चलेंगी। यह सुविधा राज्यवासियों को दिसंबर से राज्य के सभी शहरों से मिलेगी।

अब घर-घर जाकर टीकाकरण

इसके साथ ही अरविंद सिंह ने बताया कि अगले साल तक बिहार में एनएच-107 का निर्माण कार्य पूरा होगा। अरविन्द ने कहा है  की राजधानी पटना में अब घर-घर जाकर टीकाकरण हो रहा है। वोटर लिस्ट के माध्यम से टीका लेने वालों की पहचान की जाएगी। इसके लिए आशा और आंगनबाड़ी कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।

अरविंद सिंह ने बताया कि बिहार के 23 ऑक्सीजन प्लांटों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकार्पण किया था। इसके साथ ही कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार ने बेहतर वित्तीय प्रावधान भी किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here