नए साल में छह ग्रहण, पहला 10 जनवरी को

1

नवादा : 2020 के जनवरी माह में ग्रहण लगने जा रहा है। इस साल कुल छह ग्रहण लगने वाले हैं। जिनमें पहला चंद्रग्रहण 10 जनवरी को और अंतिम ग्रहण 15 दिसंबर को लगेगा। इनमें दो सूर्य ग्रहण व चार चंद्र ग्रहण हैं। रजौली निवासी मां भगवती ज्योतिष वेद विज्ञान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित वेद मूर्ति ने बताया कि ग्रहण से प्रकृति पर ही फर्क नहीं पड़ता, बल्कि मानव पर भी प्रभाव पड़ता है। सूर्य और चंद्र ग्रहण का अलग-अलग राशियों पर अलग प्रभाव पड़ता है।

कौन सा ग्रहण कब लगेगा और कहां कहां दिखेगा, कितने समय तक रहेगा प्रभाव

नए साल का पहला ग्रहण 10 जनवरी को होगा। यह चंद्र ग्रहण होगा और 10 जनवरी की रात में 10:37 से शुरू होकर 11 जनवरी को 2:42 तक रहेगा। भारत, यूरोप, अफ्रीका एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।

swatva

दूसरा ग्रहण

साल का दूसरा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। यह ग्रहण 5 जून को लगेगा। चंद्र ग्रहण 5 जून की मध्य रात्रि को 11:15 से शुरू होगा। और 6 जून को 2:34 तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 19 मिनट है। चंद्र ग्रहण भारत, यूरोप,अफ्रीका एशिया और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा।

तीसरा ग्रहण

साल का तीसरा ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण चंद्र ग्रहण के कुछ दिन बाद 21 जून को लगेगा। सूर्यग्रहण 21 जून की सुबह 9:15 से शुरू होगा। और दोपहर 15:03 तक रहेगा। ग्रहण की अवधि 5 घंटे 48 मिनट है।इस ग्रहण को भारत, दक्षिण पूर्वी यूरोप और एशिया में देखा जाएगा।

चौथा ग्रहण

साल का चौथा ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा। ग्रहण 5 जुलाई को लगेगा। चंद्र ग्रहण 5 जुलाई की सुबह को 8:37 से शुरू होगा। और 11:22 तक रहेगा।इस ग्रहण की अवधि 2 घंटा 45 मिनट है। हालांकि चंद्र ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

पांचवा ग्रहण

साल का पांचवा चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।यह ग्रहण दोपहर को 13:02 से शुरू होगा। और शाम 17:23 मिनट तक रहेगा।इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 21 मिनट है। इसको भारत-अमेरिका प्रशांत महासागर एशिया और ऑस्ट्रेलिया में देखा जाएगा।

छठा ग्रहण

साल 2020 का छठा और अंतिम ग्रहण सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण 14 दिसंबर की शाम को 19:03 से शुरू होगा और 15 दिसंबर को 12:22 तक रहेगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 19 मिनट है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here