नक्सलियों से कोबरा टीम की मुठभेड़, एक हार्डकोर ढेर, राइफल बरामद

0

नवादा : नवादा जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के चोरडीहा जंगल में आज तड़के नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में कोबरा टीम ने एक माओवादी को मार गिराया। मारे गए नक्सली के शव को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। एक राइफल भी बरामद किया गया है। एएसपी अभियान कुमार आलोक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जंगल में अभी भी अन्य नक्सलियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मारे गए नक्सली की पहचान कारू अगेड़ी के रूप में हुई है। वह रजौली थाना क्षेत्र के चोरडीहा निवासी डोमन अगेड़ी का पुत्र है। मृतक प्रदुम्न का काफी करीबी बताया जा रहा है। पूर्व में उसके खिलाफ झारखंड के कोडरमा जिले में प्राथमिकी दर्ज होने की बात कही जा रही है। वहीं ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मृतक चोरडीहा गांव के डोमन रिखीयासन का पुत्र है जो सूअर मारने निकला था। उसकी हत्या पुलिस के जवानों ने कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोबरा बटालियन की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरडीहा जंगल के समीप सुरांगो पहाड़ी पर नक्सलियों का जमावड़ा हुआ है। सभी नक्सली हार्डकोर प्रदुम्न शर्मा के दस्ते के सदस्य बताये जाते हैं। इस सूचना के आलोक में रविवार की देर रात से ही ऑपरेशन शुरू किया गया था। सोमवार की सुबह जब कोबरा के जवान पहाड़ी पर पहुंचे तो नक्सलियों ने एकाएक फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से सैकड़ों राउंड गोलियां चलीं जिसमें एक नक्सली के ढेर होने की सूचना है। एएसपी अभियान कुमार आलोक के नेतृत्व में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया जो अभी भी जारी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here