नवादा शहर में घुसी नीलगाय, वनकर्मियों ने किया काबू

0

नवादा : नवादा नगर परिषद के वार्ड नम्बर 30 अंसार नगर कमालपुर मुहल्ले के लोग नीलगाय के आतंक से परेशान रहे। बाद में सूचना के आलोक में पहुंची वन विभाग की टीम ने उसे काबू किया व अपने साथ ले गई। उसे पुनः जंगल में छोङा जाएगा। ऐसा पहली बार हुआ है जब नीलगाय ने शहरी इलाके में दस्तक दी है।
बताया जाता है कि देर रात एक नीलगाय अचानक अंसार नगर के कमालपुर मुहल्ले में प्रवेश कर गई। मुहल्ले में अनजान पशु को देख लोग परेशान हो उठे तथा अपने अपने घरों में कैद हो गये। बाद में सूचना वन विभाग को दी गयी। वन विभाग के अधिकारियों ने वहां पहुंच कर उसे अपने कब्जे में लिया।
जंगल से भटक कर नीलगाय कैसे नवादा शहर में पहुंच गया, यह अबतक रहस्य बना हुआ है। आमतौर पर नीलगाय झुंड में चलते हैं। वैसे जंगली इलाकों से सटे गांवों में उनके द्वारा फसलों को नष्ट करने का क्रम अबतक जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here