नवादा में हत्या व गोलीबारी मामले में 28 नामज़द, मुख्यआरोपी समेत 9 गिरफ़्तार

0

नवादा : जिले के वारिसलीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित मुड़लाचक मोहल्ले के अनुसूचित टोला में दो पक्षों के बीच हिसक झड़प व गोलीबारी में एक अधेड़ की मौत और 6 अन्य के गोली लगने से घायल होने के मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज करवाई गई है। मृतक मदन रविदास के भतीजा राजीव उर्फ राजा के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में मुड़लाचक गांव के 28 लोगों को आरोपित किया गया है। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपित इरफान सहित कुल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें आठ लोगों को जेल भेजा गया है। मुख्य आरोपित को फिलहाल जेल नहीं भेजा गया है, उससे पूछताछ की जा रही है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।

राजा ने अपने बयान में कहा है कि बच्चों के विवाद के बाद गांव के अनुसूचित टोला में पहुंचकर दबंगों द्वारा ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा। इसी बीच मो. इरफान खान हथियारों से लैस अपने साथियों संग अंधाधुंध फायरिग करने लगा। इसमें मदन रविदास समेत कुल सात लोग गोली लगने से जख्मी हो गए।
घटना में गंभीर रूप से जख्मी मदन रविदास की मौत इलाज के दौरान हो गई थी। जबकि विम्स पावापुरी में इलाजरत दूसरा गंभीर जख्मी पप्पू मांझी अब भी जिदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। वहीं, शेष पांच घायलों का इलाज सदर अस्पताल नवादा में किया जा रहा है।

swatva

इधर, पुलिस ने गिरफ्तार मुड़लाचक निवासी मुर्शिद खान, टिपु खान, अरशद खान, सोना खान, नदीम कुरैशी, गोलू खान, आरिफ खान, अजहर खान को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना में मुख्य भूमिका निभाने वाले इरफान को काफी मशक्कत बाद अहले सुबह मुड़लाचक स्थित घर से गिरफ्तार किया। हालांकि घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी नहीं हो सकी है।

रात में पहुंचे डीएम, स्थिति का लिया जायजा

शुक्रवार की देर रात जिलाधिकारी यशपाल मीणा वारिसलीगंज पहुंचे। उन्होंने थाना पहुंचकर पहले पुलिसकर्मियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। घटना में शामिल सभी आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उसके बाद अनुसूचित टोला पहुंचकर पीड़ितों से मिले। पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया तथा प्रावधान के तहत सरकारी लाभ देने का आश्वासन दिया।

महिला कॉलेज में बना अस्थाई पुलिस कैंप

मुड़लाचक अनुसूचित टोला में गोलीबारी के बाद मोहल्ले में जहां दंडाधिकारी की तैनाती कर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई है। घटना स्थल से करीब एक सौ मीटर दूर महिला महाविद्यालय में अस्थाई पुलिस कैंप बना कर स्थिति पर पुलिस की कड़ी निगरानी रख रही है। प्रभावित टोले में चार प्रमुख स्थानों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

मदन का शव पहुंचते ही टोले में मचा कोहराम

गोली लगने से मौत का शिकार हुए मदन रविदास का शव गांव पहुंचे ही टोले में कोहराम मच गया। इस दौरान मदन के वृद्ध पिता टुकन रविदास की बूढ़ी आंखों से आंसू नहीं रुक रहा था। जबकि विधवा बनी जटही देवी बार बार दहाड़ मार कर विलाप कर रही थी। मृतक के शव का संस्कार गांव स्थित श्मशान घाट पर पुलिस की उपस्थिति में किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here