नवादा में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय 

0

नवादा : नवादा के लोगों का केंद्रीय विद्यालय का सपना बुधवार को तब साकार होता हुआ दिखा जब केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा कर दी। केंद्र की मोदी सरकार ने नवादा के लोगों की बहुप्रतीक्षित मांग को मंजूरी देते हुए देश भर में कुल 15 केंद्रीय विद्यालय खोलने की बात कही। इनमें से दो विद्यालय बिहार के नवादा और औरंगाबाद के देवकुंड में खुलेंगे। इस खुशी में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नवादा के संकट मोचन मंदिर में प्रसाद चढ़ाया। भाजपा जिलाध्यक्ष शशि भूषण कुमार बब्लू ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह के प्रयास से मोदी कैबिनेट ने नवाद में केंद्रीय विद्यालय पर  मुहर लगाई है। इसके तहत 20 करोड़ की लागत से विद्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। नवादा जिला प्रशासन फिलहाल अन्यत्र किसी दूसरे अस्थाई भवन में पढ़ाई की व्यवस्था करेगा।

नवादा में कैबिनेट द्वारा केंद्रीय विद्यालय पारित होने पर वारिसलीगंज विधायक श्रीमती अरुणा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. विजय कुमार सिन्हा, विनय कुमार, राजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह, पंकज कुमार मुन्ना, मोहन गुप्ता, जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, अर्जुन राम, रंजीत यादव, अंजनी सिंह, मनोज सिंह, रामपदारथ सिंह, सर्वजीत शांडिल्य, टुनटुन सिंह, विनय सिन्हा, पप्पू साव, जितेंद्र कुमार बब्लू, गौरी शंकर सिंह आदि ने केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद दिया है।

swatva

(रवीन्द्र नाथ भैया )

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here