नवादा भी देश की हवा के साथ, एनडीए प्रत्याशी आगे

0

नवादा : नवादा लोकसभा सीट से एनडीए के लोजपा प्रत्याशी चंदन सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों वाले इस संसदीय सीट में छह राउंड तक कि गणना में लोजपा प्रत्याशी चन्दन सिंह करीब 46 हजार 61 मतों से आगे चल रहे हैं। आरजेडी प्रत्याशी विभा देवी दूसरे नम्बर पर हैं।, जिसमें लोजपा प्रत्याशी 16 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। हालांकि औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। गिनती के पहले राउंड में ही 22 हजार वोट प्राप्त कर लोजपा प्रत्याशी करीब 10 हजार की बढ़त बना चुके थे। इसके बाद हर चरण में वे बढ़त बनाते रहे।

विधानसभा में जदयू के कौशल को बढ़त

नवादा विधानसभा उप चुनाव में जदयू के कौशल यादव हम के धीरेंद्र कुमार मुन्ना पर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। तीन राउंड के बाद करीब 3100 वोटों की बढ़त जदयू को मिल चुकी थी। इसके पूर्व आज नवादा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केएलएस कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर लोकसभा और नवादा विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गणना शुरू हुई। प्रत्याशियों के गणना अभिकर्ता को कड़ी जांच के बाद अंदर प्रवेश दिया गया। लगातार बढ़त मिलने से एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है।

swatva

लोजपा के चंदन सिंह 1 लाख 46  हजार 770 वोटों से आगे

नवादा लोकसभा सीट पर लोजपा प्रत्याशी 1 लाख 46  हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती रुझानों में नवादा संसदीय क्षेत्र भी देश की हवा के साथ चल पड़ा है। मतगणना शुरु होते ही लोजपा प्रत्याशी ने पहले ही राउंड से बढ़त बनाना शुरू किया जो कि लगातार जारी है। इधर एनडीए प्रत्याशी की बढ़त के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। सभी लोगों की नजर मतगणना परिणाम पर टिकी हुई है। लोग पल पल की गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए हैं। मीडिया कर्मियों को भी लगातार फोन कर रिजल्ट की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।
अभी कुछ बूथों की गणना होनी  है इसलिए अभी जीत की औपचारिक घोषणा नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here