नवदबंगों ने महिला को नंगा कर सड़क पर घुमाया, देखता रहा पूरा गांव

0

गोपालगंज : ​बिहार के गोपालगंज में बीते दिन समाज में उभरे नवदबंगों ने एक महिला के साथ ऐसी करतूत को अंजाम दिया जिसे देखकर मानवता भी शमसार हो जाए। जिले के एक गांव में इन नवदबंगों ने पहले तो इस महिला को उसके घर से जबरन बाहर निकालकर नंगा कर दिया फिर उसे सड़क पर घुमाया। इतने पर भी पेट नहीं भरा तो वे उस महिला को उसी अवस्था में छोड़ उसके कपड़े लेकर भाग गए। चौंकाने वाली बात ये रही कि इस दौरान गांव के सैकड़ों लाेग तमाशबीन बने रहे, लेकिन कोई उन बदमाशों का विरोध करने आगे नहीं आया। महिला ने इस संबंध में तीन लोगों पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

महिला ने बताया कि गांव के कुछ दबंग लोगों की नजर उसके घर पर है, जिसे वे हड़पना चाह रहे हैं। जानकारी के अनुसार महिला को घर में अकेली पाकर गांव के प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी तथा राजन सहनी अंदर घुस आए। वे लोग उसे घर छोड़कर चले जाने के लिए कहने लगे। उसने इनकार किया तो उसे पीटने लगे तथा बाहर सड़क पर लाकर यह हाल करते हुए कपड़े उतारकर सड़क पर घुमाने लगे।
घटना के दौरान वहां सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन उसे बचाने कोई आगे नहीं आया। जब उसकी चीख सुनकर गांव की कुछ महिलाएं आगे आईं तो सभी बदमाश उसके कपड़े लेकर भाग गए। बाद में गांव वालों ने उसे वस्त्र पहनाकर घर पहुंचाया।
पीडि़ता के आवेदन पर प्रकाश सहनी, ओमप्रकाश सहनी तथा राजन सहनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here