राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: लोगों के लिए विज्ञान कैसे है लाभकारी? एएन कॉलेज में होगा मंथन

0
Prof. S.P. Shahi, Principal, AN College, Patna (file photo)

पटना: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी (गुरुवार) को अनुग्रह नारायण कॉलेज (एएन कॉलेज) में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी शाही ने बुधवार को बताया कि भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने ‘रमन प्रभाव’ का अविष्कार 28 फरवरी 1928 को किया था। इस विशेष दिन को याद करने के लिए पूरे देश में हर साल 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है। इस बार का विषय है— ‘लोगों के लिए विज्ञान और विज्ञान के ​लिए लोग’।

AN College

प्राचार्य के बताया कि इस कार्यक्रम में एएन कॉलेज के विज्ञान विषय के शिक्षक व शोधार्थी अपना संबोधन प्रस्तुत करेंगे। विषय के अनुरूप, संगोष्ठी में यह बात रखी जाएगी कि विज्ञान ने प्रगति कर किस प्रकार मानवता की सेवा की है। इस विषय पर शिक्षकों व छात्र—छात्राओं के संबोधन को सुना जाएगा एवं इसका विस्तृत रपट राजभवन को समर्पित किया जाएगा।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here