राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

0

पटना : राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया है। इनको मंगलवार की शाम तबीयत काफी बिगड़ जाने के बाद गुरुग्राम के एक निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था। जहां यह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। डॉक्टरों के अनुसार फेफड़ों में संक्रमण बढ़ने के कारण उनकी हालत गंभीर हो गयी और अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

मालूम हो कि चौधरी अजित सिंह पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे थे। चौधरी अजित सिंह का निधन 86 साल की उम्र में हो गया। वह बागपत से 7 बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री भी वे रह चुके हैं। वहीं इनके निधन के बाद राजनीतिक गलियों में शोक की लहर है।

swatva

वहीं इनके निधन पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हम के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल के संस्थापक,पुर्व सांसद अजीत चौधरी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ।उनका जीवन किसानों को समर्पित था।ईश्वर उनके आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

इसके साथ ही इनके निधन पर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करते हुए कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह जी का कोरोना से निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। वह हमेशा किसानों के हित के लिए आगे रहे। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है।प्रभु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ।।ॐ शांति।।

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here