नारदीगंज थाना हाजत से शराब माफिया फरार

0

नवादा : नारदीगंज थाना हाजत से आज एक शराब माफिया के फरार होने से पुलिस के होश उड़ गए। गिरफ्तारी के लिये ताबङतोङ छापामारी की जा रही है। थानाध्यक्ष व संतरी उसके फरार होने के मामले में अलग-अलग दावे कर रहे हैं।
बताया जाता है कि थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दलेलपुर के शराब माफिया पप्पू चौहान को उसके घर के पास छापामारी कर झारखंड निर्मित देशी शराब के 400 पाउच व 20 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया था। इसी क्रम में एक अन्य छठु चौहान को 5 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों को संतरी आरती कुमारी की निगरानी में हाजत में बंद किया गया था। इस क्रम में सुबह पप्पू चौहान हाजत से रहस्यमय तरीके से गायव हो गया।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि उसे हाजत में बंद नहीं किया गया था, बल्कि थाना पर लाते ही पुलिस कर्मियों से धक्का मुक्की कर वह फरार हो गया। दूसरी ओर ड्यूटी पर तैनात संतरी आरती कुमारी का कहना है कि उसे थानाध्यक्ष ने चार बजे सुबह जगाने को कहा। बाद में पता चला कि वह फरार हो गया। वह भागा नहीं बल्कि भगाया गया है।
चौहान की पत्नी संगीता देवी कहती हैं कि थानाध्यक्ष ने आठ बजे रात्रि में गिरफ्तार किया था लेकिन अबतक वह घर वापस नहीं लौटा है। एसपी ने डीएसपी से जांच की बात कही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here