नालंदा में चाचा ने भतीजे को मारी गोली, मौत

0

पटना : नालंदा के तेलमर थाना क्षेत्र स्थित हिर्दन बिगहा में आज एक चाचा ने रिश्तों का कत्ल करते हुए अपने ही भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार हिर्दन बिगहा निवासी अर्जुन महतो ने अपने भतीजे 35 वर्षीय छोटे महतो को गोली मार दी। उसे इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस घटना में अर्जुन महतो एवं इसी गांव के निवासी उसके दामाद सोनू महतो को नामजद बनाया गया है।
पुलिस ने सोनू महतो को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा आरोपी उसका दामाद फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जानकारी के अनुसार अर्जुन महतो उर्फ साधु महतो ने दो ब्याह किया है। पहली पत्नी को उसने छोड़ दिया तथा दूसरी पत्नी के साथ वह रहता है। भरण पोषण के लिए उसकी दूसरी पत्नी ने मुकदमा दायर किया है। बकौल अर्जुन महतो, उसके भतीजे छोटे महतो ने ही उसकी दूसरी पत्नी को मुकदमा करने के लिए उकसाया था। इसी बात को लेकर चाचा—भतीजे के बीच टेंशन चल रहा था और आज चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here