नल से जल निकला नहीं, मुखिया पी रहे थे 63 हजार, निगरानी ने दबोचा

0

आरा/भोजपुर : विजिलेंस की एक टीम ने आज शुक्रवार को भोजपुर के शाहपुर में एक मुखिया को 63 हजार की घूस लेते रंगेहाथ धर दबोचा। मुखिया नल-जल योजना के तहत कराये गए काम का चेक पास कराने के लिए वार्ड सदस्य से रिश्वत ले रहा था। पहले से बिछाए गए जाल में आज वह तब फंस गया जब उसने रिश्वत की रकम की पहली किश्त के तौर पर 63 हजार रुपए लिये। निगरानी ने यह कार्रवाई शाहपुर प्रखंड के सरना नामक गांव में की।

भोजपुर के शाहपुर में निगरानी की कार्रवाई

जानकारी के अनुसार महिला वार्ड सदस्य ने अपने क्षेत्र में नल-जल योजना का काम कराया था। जब उसने मुखिया से इसका चेक पास कराने की बात कही तो उसने उससे कुल राशि में से 1 लाख 26 हजार कमीशन के तौर पर रिश्वत मांगी। इधर रिश्वत की राशि की पहली किश्त तय होने के बाद वार्ड सदस्य ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग से कर दी।

swatva

बिल पास करने को मुखिया ले रहा था घूस

निगरानी विभाग ने शिकायत की जांच कराई और इसे सही पाये जाने के बाद ट्रैप बिछा कर सरना पंचायत के मुखिया संजय सिंह के घर छापेमारी की और उसे रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम मुखिया को अपने साथ पटना ले गई जहां मुखिया को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here