नहीं रहे जॉर्ज साहब, पीएम व नीतीश नें जताया शोक

0

नयी दिल्ली/पटना : देश के पूर्व रक्षामंत्री जॉर्ज फर्नांडिस का लंबी बीमारी के बाद आज सुबह निधन हो गया। वे 88 साल के थे और अल्जाइमर बीमारी से पीड़ित थे। दिल्ली के मैक्स अस्पताल में मंगलवार सुबह सात बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। फर्नांडिस, पूर्व पीएम वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में रक्षा मंत्री थे। उनके निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री व नीतीश कुमार ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जॉर्ज साहब ने देश के राजनीतिक नेतृत्व का सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधित्व किया। वे निडर, बेबाक और दूरदर्शी नेता थे, उन्होंने हमारे देश के लिए अहम योगदान दिया है। वह गरीबों और हाशिए पर रहे लोगों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाजों में से एक थे। उनके निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ।
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस एक जबरदस्त ट्रेड यूनियन नेता थे जिन्होंने अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी पूर्व रक्षामंत्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जॉर्ज फर्नांडिस के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। जॉर्ज साहब ने देश सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। गडकरी ने जॉर्ज फर्नांडिस को एक आइकॉन बताया।

swatva

अंतिम संस्कार के बाद अस्थियों को दफनाया भी जाएगा

समता पार्टी की पूर्व अध्यक्ष जया जेटली ने बताया कि जॉर्ज साहब की इच्छा थी कि उनका अंतिम संस्कार किया जाए। लेकिन आखिरी दिनों में उन्होंने दफनाए जाने की भी इच्छा जाहिर की थी। ऐसे में पहले शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा, उसके बाद उनकी अस्थियों को दफनाया जाएगा, ताकि उनकी दोनों इच्छाएं पूरी हो सकें।
गौरतलब है कि जॉर्ज फर्नांडिस राज्यसभा और लोकसभा के सदस्य भी रह चुके थे। उन्होने समता पार्टी की स्थापना भी की थी। रक्षा मंत्री के अलावा वे संचार मंत्री, उद्योगमंत्री, रेलमंत्री आदि जैसे अहम मंत्रालयों का भी पदभार भी संभाल चुके थे।
जॉर्ज फर्नांडिस पहली बार चौदहवीं लोकसभा में मुजफ्फरपुर से जनता दल (यूनाइटेड) के टिकट पर सांसद चुने गए थे। वे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की केन्द्रीय सरकार में 1998 से 2004 तक रक्षा मंत्री भी रहे। वे 1967 से 2004 तक 9 लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।

केंद्रीय मंत्री चौबे ने जॉर्ज फर्नांडिस को दी श्रद्धांजलि

पटना/बक्सर : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे ने देश के पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फ़र्नांडीस के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनके जाने से सामाजिक विचारधारा के एक युग का पटाक्षेप हो गया है। उनका निधन राजनीतिक, ही नहीं बल्कि सामाजिक रूप से भी एक अपूरणीय क्षति है।ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका बिहार से विशेष लगाव रहा करता था। संपूर्ण बिहार में उन्हें भरपूर स्नेह मिलता था। उनका जाना अत्यंत दुखद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here