नहीं रहे कैप्टन जयनारायण निषाद, राज्यपाल व सीएम ने जताया शोक

0

नयी दिल्ली/पटना : पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैप्टन जयनारायण निषाद का आज नयी दिल्ली में निधन हो गया। वह लंबे अर्से से बीमार थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि निषाद (88) का राजधानी के मैक्स अस्पताल में निधन हुआ। उन्हाेंने पांच बार मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। वर्ष 2014 के लोकसभा चुुनाव से पहले वह जदयू छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और अपने बेटे अजय निषाद के लिए मुजफ्फरपुुर से पार्टी का टिकट लिया था। इधर पटना में राज्यपाल लालजी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैप्टन जयनारायण निषाद के निधन पर गहरा शाेक व्यक्त करते हुए उनको देश का महान सपूत बताया। मुख्यमंत्री ने अपने शाेक संदेश में कहा कि वे एक प्रख्यात राजनेता एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा उनके परिजनाें, अनुयायियों एवं प्रशंसकाें काे दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here