नागरिकता संशोधन कानून : पटना में विरोध की आड़ में तोड़फोड़,आगजनी और पत्थरबाजी

0

पटना : नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे धरना प्रदर्शन अब हिंसा का रूप ले चुकी है। शाम केर साढ़े छह बजे राजधानी पटना में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ एक प्रोटेस्ट मार्च निकला गया था।

प्रोटेस्ट कर रहे लोग इतना उग्र हो गए कि कारगिल चौक के पास पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया। परिवहन निगम के बस को क्षतिग्रस्त कर दिया है। तथस आग लगाने का असफल प्रयास भी किया गया। पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी किया। उपद्रवियों ने सरकारी सम्पति के साथ-साथ निजी लोगों के कारों और दुकानों में तोड़-फोड़ की। तथा कई बाइक को आग के हवाले कर दिया जिसमें मीडिया और पुलिसकर्मी के बाइक भी है

swatva

प्रदर्शन कर रहे लोगों के द्वारा हिंसा का रूप लेने के बाद अशोक राजपथ पर पीरबहोर थाने से लेकर कारगिल चौका तक का इलाका रणक्षेत्र बन गया है। यातायात व्यवस्था थप हो चुकी है। जो गाड़ियां जिधर से आ रही थी वापिस उसी दिशा में लौट गयी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here