नागरिकता कानून के समर्थन में निकला धन्यवाद जुलूस

0

पटना सिटी : नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में सोमवार को विभिन्न संगठनों ने मंगल तालाब त्रिमूर्ति चौक से भगत सिंह चौक तक जुलूस निकाल कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। कानून के समर्थन में हिंदू, सिख और जैन समाज के लोग शामिल थे। लोगों ने नागरिकता कानून जिंदाबाद और संविधान की जय हो के नारे लगाते दिखे।

कानून के समर्थन में निकले जुलूस को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार यादव ने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून पाकिस्तान सहित तीन पड़ोसी देशों में अत्याचार सहने के बाद भारत में शरण लेने वाले करोड़ों हिंदू-ईसाई, पारसी और जैन समाज के लोगों को मानवता के नाते नागरिकता देने के लिए है। यह कानून किसी भारतीय की नागरिकता को छीनने या उसके अधिकारों में कोई कटौती करने के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नया कानून बनाकर पीड़ितों को मानवाधिकार देने का पुण्य किया है, इसलिए वह बधाई की हकदार है।

swatva

गोसेवा समिति के आचार्य विवेक द्विवेदी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में सभी शंकाओं का बिंदुवार निराकरण किया। इसके बावजूद कुछ दलों का इस मुद्दे पर एक समुदाय को भड़का कर अशांति फैलाने का प्रयास निंदनीय है। यह कानून मानव कल्याण की भावना से प्रेरित है।

आभार जुलूस में सरदार अजय सिंह, राकेश कुमार, सरदार शेर सिंह, सन्नी यादव, पारस जैन, डाक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा, गड़िया शर्मा, संजय जायसवाल, प्रदीप शर्मा, डिम्पल कानोडिया, मनोज यादव, अलोक साह,मनीष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here