मुजफ्फरपुर में मुखिया पति की हत्या के बाद भड़का आक्रोश, आगजनी

0

मुजफ्फरपुर : बेखौफ अपराधियों ने आज मंगलवार को तड़के सदर थाना मुजफ्फरपुर में फरदो पुल के निकट एक मुखिया के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक यहां के सुमेरा पंचायत की मुखिया अंगूरी खातून का पति मो आलीशान बताया जाता है। उसे हत्यारों ने ताबड़तोड़ 10 गोलियां मारी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए तथा आगजनी करते हुए उन्होंने एनएच—28 को जाम कर दिया। कुछ वाहनों में तोड़—फोड़ की भी खबर है।

पुलिस मौके पर पहुंच गई है लेकिन खबर लिखे जाने तक हालात नियंत्रित नहीं हो पाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखिया का पति आज तड़के बाइक से अपने पंचायत सुमेरा लौट रहा था। कुछ अपराधी किसी वाहन से उसका पीछा कर रहे थे जिन्होंने फरदो पुल के समीप उसे घेर लिया और गोलियों बरसा दी। हत्यारों की संख्या पांच कही जा रही है। इस वारदात के पीछे पुरानी दुश्मनी को कारण बताया जा रहा है। स्थानीय लोग इस मामले में पुलिस की कार्यशैली से बेहद नाराज थे। उन्होंने गश्ती पार्टी पर सुस्ती बरतने का आरोप लगाया क्योंकि घटना के वक्त गश्ती पार्टी वहां से काफी निकट में थी। लेकिन उसने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीण मुजफ्फरपुर के सदर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे थे। फिलहाल पुलिस मौके पर जमी हुई है। अतिरिक्त फोर्स बुलाया गया है और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की जा रही है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here