मुर्गी फाॅर्म में शराब निर्माण फैक्ट्री का उद्भेदन

0

नवादा : नवादा नगर थाना क्षेत्र के भदौनी पंचायत क्षेत्र के रसुलनगर क्षेत्र में मुर्गी फाॅर्म की आङ में शराब निर्माण का उद्भेदन पुलिस ने किया है। गुप्त सूचना के आलोक में नगर थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने छापामारी कर 100 लीटर कच्चा स्पीरीट, झारखंड का रैपर समेत शराब बनाने का उपकरण व दो वाहनों को जब्त किया है। इस बाबत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गयी है।
बताया जाता है कि पुलिस को रसुलनगर मुर्गी फाॅर्म की आङ में शराब निर्माण व बिक्री किये जाने की गुप्त सूचना मिली थी। छापामारी में उपरोक्त सामानों की बरामदगी के बाद पुलिस की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस क्रम में संचालक फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि संचालक मो राजा के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच आरंभ की गयी है।

असमाजिक तत्वों ने मुर्गी फाॅर्म को किया आग के हवाले

नवादा : नवादा के उग्रवाद प्रभावित कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के सलैया गांव में राजनंदन सिंह के मुर्गी फाॅर्म को असमाजिक तत्वों ने बीती रात आग के हवाले कर दिया। अग्निकांड में करीब एक लाख रूपये मूल्य से अधिक के नुकसान का अनुमान है।
बताया जाता है कि जब गांव के लोग गहरी नींद में सो रहे थे तभी अचानक मुर्गी फाॅर्म से आग की लपटें उठती दिखीं और ग्रामीण दौङ पङे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। गनीमत यह रही कि मुर्गियां नहीं थीं, वर्ना अधिक क्षति होती। सूचना थाने में दर्ज करायी गयी है।
बता दें कि इसके पूर्व भी रजौली के टकुआटांङ गांव में असमाजिक तत्वों ने एक महादलित के घर को आग के हवाले कर दिया था। इस क्रम में एक गाय की मौत हो गयी थी।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here