मुंगेर में अत्याधुनिक हथियारों का सप्लायर ‘पति-पत्नी गैंग’ अरेस्ट

0

मुंगेर : मुंगेर जिलान्तर्गत कासिम बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस को तब एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने एक ‘पति-पत्नी’ गैंग को सिनेमाइ अंदाज में कारबाईन, नाईन एमएम पिस्टल व उसकी 80 गोलियों के साथ अरेस्ट कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त दोनों पति—पत्नी का यह छोटा गैंग बड़े हथियारों की तस्करी करता है। पति-पत्नी गैंग में पति का नाम दीपक मंडल और पत्नी का नाम सीमा देवी बताया जाता है।

उसके पीछे एसपी ने डीएसपी शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर दिया। टीम ने अहले सुबह उसके आवास से आज प्रतिबंधित हथियार सहित गोलियों को बरामद कर लिया।
उकत दोनों पति-पत्नी से पूछताछ की जा रही है कि वे लोग किन-किन को हथियार सप्लाई करते थे। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि पति-पत्नी गैंग के तार कई रसूखदारों से जुड़े हो सकते हैं।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here