बेगूसराय में बीच सड़क मुखिया को गोलियों से छलनी किया

0

पटना/बेगूसराय : बेखौफ बदमाशों ने आज गुरुवार को दिनदहाड़े बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत परना पंचायत के मुखिया की बीच सड़क ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियों से छलनी कर दिया। घायल मुखिया को स्थानीय लोग अस्पताल ले जाने लगे तब रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक परना पंचायत का मुखिया विरेन्द्र शाह बताया जाता है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया और लोग सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार मुखिया विरेन्द्र शाह बाइक से बेगूसराय जाने के लिए घर से निकले थे। इसी क्रम में तरैया ढाला के पास कुछ बदमाशों ने मुखिया की बाइक को घेर लिया और ताबड़तोड़ गोलियां बारसा दी। मुखिया को छह गोलियां मारी गईं। इसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 31 को जाम कर दिया। एनएच पर गाड़ियों की लंबी कतार खड़ी हो गई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here