नाराज भाजपा को मनाने दिल्ली पहुंचे मुकेश सहनी

0

पटना : बिहार में सरकार के अंदर घमासान मचा हुआ है। एनडीए में सहयोगी दल के रुप में शामिल विकाशशिल इंसान पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी से भाजपा के कई नेता नराज चल रहे हैं। वहीं इस बीच अब सहनी उनकी नाराजगी को दूर करने को लेकर दिल्ली पहुंच गए हैं।

बिहार सरकार के मंत्री मुकेश सहनी दिल्ली पहुंच गए हैं। इस दौरान वो एनडीए के बड़े नेताओं से मिलेंगे। मुकेश सहनी के दिल्ली पहुंचने का मुख्य वजह उनका उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा फूलन देवी के प्रतिमा के अनावरण पर रोक के बाद एनडीए द्वारा बुलाई गई बैठक में भी हिस्सा नहीं लेना बताया जा रहा है।

swatva

एनडीए में सिर्फ जदयू और भाजपा की सुनी जाती

साथ ही उनका बैठक में न शामिल होने के बाद यह कहना कि एनडीए में सिर्फ जदयू और भाजपा की सुनी जाती है। जिसके बाद भाजपा के कई बड़े नेताओं ने इससे नाराज हो गए हैं। इसके अलावा उनकी खुद की पार्टी के विधायकों ने भी मुकेश सहनी के इस फैसले को गलत बताया था।

पर्दे के बाहर आईए नहीं तो पर्दे में आग लगा देंगे

इसके बाबजूद सहनी ने एक विडियो जारी कर के कहा था कि कुछ लोग पर्दे के अंदर रहकर हमारी पार्टी के अंदर खेल खेलना चाहते हैं। ऐसे लोगों को कहूंगा कि दम है तो पर्दे के बाहर आईए नहीं तो पर्दे में आग लगा देंगे। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सोच समझकर कोई रणनीति बनाइएगा। जिसके बाद से भाजपा का उनके प्रति नाराजगी और अधिक बढ़ गई।

वहीं इसके बाद अब नाराज भाजपा को मानने मुकेश सहनी खुद दिल्ली पहुंच गए हैं। जहां सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार वह भाजपा की नारगजी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश करेंगे।

वहीं कुछ राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि सहनी उत्तर प्रदेश में भी अपनी भागेदारी चाहते हैं। इसीलिए वो दिल्ली में भाजपा के बड़े नेताओं से मुलाकात करने गए हैं ताकि उनकी नाराजगी को दूर कर बिहार के बाद उत्तर प्रदेश में भी आपसी सहयोग के साथ चुनाव लड़े। मालूम हो कि इससे पहले भी सहनी कह चुके हैं कि वह उत्तर प्रदेश में 150 से अधिक सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाले हैं।

बहरहाल, देखना यह है कि जब सहनी दिल्ली में बड़े नेताओं से मुलाकात कर वापस आते हैं तो भाजपा उनके साथ किस तरह का मान मर्यादा देती है। साथ ही वह भाजपा की नराजगी है वो किस तरह से दूर करते है, या फिर भाजपा उनको छोटी पार्टी समझ तवज्जो देती है या नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here