RSS के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल की मां का निधन

0

नोयडा: आरएसएस के सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी की पूज्य माता जी का देहावसान हो गया है। 96 वर्षीय डॉ कृष्ण गोपाल की मां करीब 10 दिन पहले ब्रेन हेमरेज की शिकार हो गईं थी।

इलाज के लिए उन्हें नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन, स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका और गुरुवार की रात्रि में उनका निधन हो गया। आज सुबह गढ़ मुक्तेश्वर घाट पर उनका दाह संस्कार किया गया।

swatva

डॉ कृष्णा गोपाल जी की मां अपने बड़े बेटे के साथ नोएडा के ही सेक्टर 34 में रहती थी। उनके बड़े भाई डॉक्टर हैं। फिलहाल वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी की माताजी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि अपने योग्य पुत्र को भारत माता की सेवा में समर्पित करने वाली माता का स्वर्गलोक का वासी होना सचमुच अपूरणीय क्षति है। लेकिन, उनकी कृति और यश प्रकाश स्तंभ बन हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here