मोकामा शेल्टर होम : छह लड़कियों का हुआ मेडिकल, सातवीं ब्वायफ्रेंड के साथ

0

पटना : मोकामा शेल्टर होम से फरारी के बाद दरभंगा से बरामद छह लड़कियों का आज मेडिकल चेकअप कराया गया। सातवीं लड़की जो अभी भी लापता है, उसके अपने ब्वायफ्रेंड के साथ होने की बात पता चली है। पुलिस उसकी तलाश में लगी है। इसबीच दरभंगा में एक लड़की की लाश मिली जिसके बाद उसकी पहचान सातवीं लड़की से करने पर पता चला कि वह शव उसका नहीं है।
उधर जोनल आईजी सुनील कुमार ने सरकार को रिपोर्ट भेजी है जिसमें यह कहा गया है कि लड़कियां शेल्टर होम में नहीं रहना चाहती। अपने बयान में लड़कियों ने कहा कि आखिर हमारा कसूर क्या है। हमको घर-परिवार के पास जाने दीजिए। हमको आजादी चाहिए, शेल्टर होम नहीं। जोनल आईजी की रिपोर्ट से यह भी स्पष्ट होता है कि शेल्टर होम में सब ठीक—ठाक नहीं है। चाइल्ड वेलफेयर कमिटी की मौजूदगी में डाक्टरों की टीम ने लड़कियों का मेडिकल चेकअप किया। रिपोर्ट मिलने के बाद कुछ और खुलासा हो सकता है।

जानकारी मिली है कि सभी लड़कियां मोकामा शेल्टर होम से एक साथ भागी थीं। सातवीं लड़की भी इनके साथ दरभंगा तक मौजूद थी। इसके बाद दरभंगा से लाश मिलने की खबर ने सनसनी मचा दी, लेकिन सातवीं लड़की से उसकी पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने राहत की सांस ली। बरामद लड़कियों ने खुलासा किया किया कि सातवीं लड़की का एक लड़के से चक्कर था। यह चक्कर पटना स्थित शेल्टर होम से ही शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। सातवीं लड़की लगातार अपने ब्वायफ्रेंड से बातचीत करती रहती थी। बरामद लड़कियों ने खुलासा किया कि वह उसी ब्वायफ्रेंड के साथ गयी है।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here