कांग्रेस को मोदी फोबिया, अगले 30 से 40 सालों तक BJP की सरकार

0

दिल्ली : भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक का अंतिम दिन है। इस अंतिम दिन देश के केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने पार्टी को लेकर बड़ी बात कही है। शाह ने कहा है कि देश में 30 से 40 साल तक अभी भाजपा की ही सरकार रहने वाली है।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि आज विपक्ष बिखरा हुआ है। कांग्रेस में लोकतंत्र स्थापित करने के लिए उसी के सदस्य लड़ाई कर रहे हैं लेकिन परिवार डर से अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं करा रहा है। कांग्रेस देशहित के हर निर्णय का विरोध करने लगा है। इन्हीं सब कारणों से देश में अभी 30 से 40 सालों तक भाजपा की सरकार रहने वाली है।

swatva

शाह ने कहा कि विपक्ष का नेता आज भ्रष्टाचार के मामले में देश में अराजकता फैला रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मोदी फोबिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने संविधान पर भरोसा रखा, गुजरात दंगा मामले में एसआईटी का सामना किया, लेकिन भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना करने पर विपक्ष अराजकता फैला रहा है।

उन्होंने कहा कि गुजरात दंगा मामले में उच्चतम न्यायालय का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आरोपों को खारिज करने का फैसला ऐतिहासिक है। पीएम मोदी हर जांच में बेदाग हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here