मोदी पर ‘टाइम’ का यू टर्न, एक सूत्र में​ पिरोने वाला बताया

0

नयी दिल्ली : प्रतिष्ठित अमेरिकी पत्रिका ‘टाइम मैगजीन’ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर यू टर्न ले लिया है। पहले श्री मोदी को सबसे बड़ा डिवाइडर बताने वाली पत्रिका ने अपने ताजा अंक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विविधताओं से भरे देश भारत को एक सूत्र में पिरोने वाला करिश्माई शख्सियत करार दिया है। पत्रिका ने मोदी की सराहना करते हुए ताजा अंक में लिखा कि उन्होंने भारत को एक सूत्र में पिरोया है। पिछले कई दशकों में कोई दूसरा प्रधानमंत्री यह काम नहीं कर सका। मोदी ने पिछली बार की तुलना में ज्यादा लोगों का समर्थन जुटाकर सत्ता फिर से हासिल की। मैगजीन के मुताबिक मोदी ने भारत की सबसे बड़ी विभाजक रेखा जातिगत लाइन को पूरी तरह नेस्तनाबूत कर दिया। मालूम हो कि टाइम ने अपने पिछले अंक में मोदी को ‘इंडियाज डिवाइडर इन चीफ’ बताया था।

पत्रिका में अंदर छपा है ताजा लेख

टाइम के इस ताजा लेख को मनोज लाडवा ने लिखा है जो वह ब्रिटेन की कंपनी इंडिया इंक के सीईओ हैं। ताजा लेख मैगजीन की कवर स्टोरी नहीं है। इस बार टाइम के कवर पेज पर अमेरिका की डेमोक्रेट नेता एलिजाबेथ वॉरेन को जगह मिली है। वॉरेन वहां के राष्ट्रपति चुनाव में दावेदार हैं। लेख में कहा गया है कि मोदी ने ऐसे सामाजिक परिवेश में जन्म लिया, जिसे पिछड़ा माना जाता था। शीर्ष पर पहुंचने के दौरान उन्होंने खुद को कुछ इस तरह से देश के गरीब और लाचार तबके से संबद्ध किया, जो काम नेहरू-गांधी परिवार आजादी के 72 सालों बाद भी नहीं कर सका। लाडवा लिखते हैं- अपने पहले कार्यकाल के दौरान मोदी को अपनी नीतियों के लिए बेवजह आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। इस मैराथन चुनाव में उन्होंने सारे देश को एक सूत्र में पिरोते हुए आश्चर्यचकित करने वाली जीत हासिल की। मोदी सरकार ने हिंदुओं के साथ अल्पसंख्यक समुदाय को भी गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

swatva

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here