मलियाबाग में किडनी के लिए बच्चों की चोरी! वायरल खबर से सनसनी

0

पटना : बिहार के भोजपुर, बक्सर और रोहतास जिलों में इन दिनों एक अफवाह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें एक संगठित गिरोह द्वारा इन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को चुराने की बात कही जा रही है। इसके अनुसार करीब 50 की संख्या में बाहरी चोर विभिन्न इलाकों से बच्चों को गायब करने में सक्रिय बताये जाते हैं।

किडनी रैकेट को लेकर लोगों में भय व्याप्त

वायरल सूचना में यह भी कहा जा रहा कि यह सब बच्चों की किडनी के लिए किया जा रहा है, जिसे वे बाद में बेच देते हैं। ऐसा ही एक मामला गुरुवार की शाम रोहतास के दावथ थाना क्षेत्र के मलियाबाग में सामने आया। यहां भीड़ ने बच्चा चोरी के आरोप में दो महिलाओं को भरदम पीटा। सूचना पर जब उन्हें बचाने पुलिस पहुंची तो लोगों ने उसपर भी पथराव किया।

swatva

दो महिलाओं की पिटाई, पुलिस पर पथराव

जानकारी के अनुसार मलियाबाग चौराहे पर गुरुवार की शाम पांच बजे पटना से पहुंचीं दो महिलाओं को भीड़ ने पकड़ लिया और पीटने लगे। दोनों महिलाओं संगीता देवी और बेबी देवी के ऊपर एनएच 30 के किनारे मौजूद एक दुकान के पीछे रिहायशी इलाके से तीन बच्चों को बहला फुसलाकर चोरी करने के प्रयास का आरोप था। महिलाएं सड़क पर कीचड़ से लथपथ होकर बेहोश पड़ी थी। पुलिस को भी आक्रोशित भीड़ का शिकार होना पड़ा। महिलाओं को हिरासत में ले रही पुलिस का लोगों ने विरोध किया। पुलिस जब दोनों महिलाओं को एम्बुलेंस में बैठाकर ले जा रही थी तो भीड़ ने पथराव किया, जिससे दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे डीएसपी राजकुमार ने स्थिति का जायजा लिया। उसके बाद महिलाओं से पूछताछ की। दोनों महिलाओं के पास एक बैग था जो भीड़ द्वारा पिटाई के दौरान गायब हो गया। जानकारी के अनुसार एक दुकान के पीछे रिहायशी मकान के बाहर खेल रहे चार, पांच व छह वर्ष के तीन बच्चों को बहला फुसलाकर एक महिला अपने साथ एनएच 30 की ओर जा रही थी। एक बच्चे को गोद में उठाया और दूसरे को आगे चलने को कहते हुए तीसरे के हाथ खिंचकर अपने साथ ला रही थी। तभी वह रोने लगा। लोगों ने महिला से पूछताछ की तो वह घबराकर उल्टे-सीधे जवाब देने लगी। बचाव के लिए सड़क किनारे खड़ी दूसरी युवती को आवाज दी। उसे भी भीड़ ने पकड़ लिया। उधर सड़क किनारे एक टेम्पो भी खड़ा था। जिसे महिला ने तय कर रखा था। वह भाग निकला। इसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे व लात घुसों से महिलाओं की पिटाई की।

(सोनू दुबे)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here