राज्यपाल कोटे से मनोनीत हुए MLC शाम साढ़े पांच बजे विप में लेंगे शपथ

0

पटना : राज्यपाल कोटे से मनोनीत हुए 12 एमएलसी का शपथ ग्रहण शाम साढ़े 5 बजे बिहार विधान परिषद में रखा गया है। इस कार्यकर्म में सभी एमएलसी पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।

जानकारी हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक दिन पहले कैबिनेट की बैठक में एमएलसी मनोनयन करने को लेकर अधिकृत किया गया था। जिसके बाद आज राज्यपाल कोट से मनोनीत होने वाले 12 सदस्यों की सूची जारी कर दी गई।

swatva

राज्यपाल कोट से 12 सदस्यों का मनोनयन हुआ है उनमें से जदयू के 6 तो भाजपा के भी 6 नेता शामिल हैं। इसके साथ ही बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खान एवं भूतत्व मंत्री जनक राम को राज्यपाल कोटे से एमएलसी मनोनीत किया गया है। इसके अलावा अपनी पार्टी रालोसपा का जदयू में विलय करने वाले उपेंद्र कुशवाहा को भी एमएलसी बनाया गया है।

वहीं भाजपा कोटे से राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, देवेश कुमार, डॉ प्रमोद कुमार, घनश्याम ठाकुर, निवेदिता सिंह का नाम लिस्ट में शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here