एमएलसी चुनाव : NDA में सीटों का बंटवारा जल्द, सीटिंग सीटें गवां सकती है भाजपा

0

पटना : स्थानीय प्राधिकार कोटे से विधान परिषद की 24 सीटों को लेकर आज एनडीए में सहमति बन सकती है बीते दिन बिहार भाजपा के बॉस और केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव पटना पहुंचे हैं इसके बाद वे प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल तारकेश्वर प्रसाद रेणु देवी संगठन महामंत्री भिखूभाई दाल सानिया समेत पार्टी के कई नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की।

डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद के आवास पर भूपेंद्र यादव ने नीतीश कैबिनेट में शामिल भाजपा कोटे से सभी मंत्रियों के साथ बैठक की। इस दौरान जिन-जिन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी उन सीटों के संभावित प्रत्याशियों के बारे में जानकारी ली।

swatva

धनसेठ के कारण भाजपा गवां सकती है सीटिंग सीटें

वैसे जदयू ने अपने अनुसार उन सीटों की सूची बना ली है, जहां से वे चुनाव लड़ना चाह रहे हैं। बावजूद इसके सिर्फ औपचारिकता के लिए भाजपा के साथ बैठक करेंगे और सीटों की सूची सौंपेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक सीटिंग सीटों में से कुछ सीटें भाजपा गवां सकती है। क्योंकि जदयू की नजर ऐसी सीटों पर है, जहां से भाजपा के अभी निवर्तमान एमएलसी हैं। इन सीटों पर जदयू की नजर के पीछे चर्चा यह है कि उनके पार्टी में कुछ धनसेठ शामिल होना चाहते हैं, इसलिए वे मनपसंद सीट चाह रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक 24 में से दोनों दल 50:50 के फार्मूले पर राजी हुए हैं, ऐसे में भाजपा अपनी एक सेटिंग सीट छोड़ने जा रही है, यह सीट मधुबनी और सिवान में से कोई एक हो सकती है। हालांकि अन्य सहयोगी दलों को सीटें मिलेंगी या नहीं इस पर अभी भी रहस्य बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here