एमएलसी चुनाव में सवर्ण उम्मीदवारों का रहा बोलबाला, एक भी मुस्लिम नहीं, देखिये कौन कहाँ से जीता

0

पटना : स्थानीय प्राधिकार कोटे से बिहार विधान परिषद की 24 सीटों का परिणाम आ चुका है। इन 24 सीटों में सबसे ज्यादा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की जीत हुई है। भाजपा (7) के बाद राजद (6) ने ज्यादा सीटें जीती है। जदयू को 5 सीटें मिली है। कांग्रेस और रालोजपा 1-1 सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों ने 4 सीटों पर कब्जा जमाया है।

भाजपा

औरंगाबाद से बीजेपी के दिलीप कुमार सिंह, रोहतास-कैमूर से संतोष कुमार सिंह, गोपालगंज से राजीव कुमार, दरभंगा से सुनील सिंह, समस्तीपुर से तरुण कुमार, पूर्णिया अररिया किशनगंज से दिलीप जायसवाल, कटिहार से अशोक अग्रवाल जीत दर्ज किए हैं।

swatva

राजद

पटना से राजद के कार्तिक कुमार, सिवान से विनोद जायसवाल, पश्चिम चंपारण से सौरव कुमार मुंगेर जमुई लखीसराय शेखपुरा से अजय सिंह, गया-जहानाबाद-अरवल से कुमार नागेंद्र उर्फ रिकू यादव और सहरसा से अजय सिंह की जीत हुई है।

जदयू

नालंदा से जदयू की रीना यादव, भोजपुर बक्सर से राधाचरण शाह, मुजफ्फरपुर से दिनेश सिंह, शिवहर से रेखा देवी और भागलपुर बांका से विजय सिंह की जीत हुई है।

अन्य

बेगूसराय से कांग्रेस के राजीव सिंह तथा रालोजपा के वैशाली सीट से भूषण राय जीत दर्ज की है। इसके अलावा सारण से सच्चिदानंद राय, नवादा से अशोक यादव, पूर्वी चंपारण से महेश्वर सिंह और मधुबनी से अंबिका गुलाब यादव की जीत हुई है।

इस चुनाव में 6 भूमिहार, 6 राजपूत, 6 वैश्य, 5 यादव और 1 ब्राह्मण की जीत हुई है। इस बार एक भी मुस्लिम चुनाव नहीं जीत सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here