कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने दिया इस्तीफा, जगदानंद के सपोर्ट से भारी टेंशन में नीतीश

0

पटना: बिहार के कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने अपने पद से आज रविवार को इस्तीफा दे दिया। नीतीश कुमार सरकार में राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह दूसरे ऐसे नेता हैं जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले एक अपहरण केस में वारंट जारी होने के बाद तत्कालीन कानून मंत्री कार्तिकेय मास्टर ने इस्तीफा दिया था।

जगदानंद ने बढ़ाया नीतीश कुमार पर दबाव

मंत्री सुधाकर सिंह ने सरकार को अपना इस्तीफा भेज दिया है। उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। लेकिन कहा जा रहा है कि अभी तेजस्वी यादव के पास ही उनका इस्तीफे वाला पत्र है। सुधाकर सिंह के इस्तीफे से बिहार की राजनीति गरमा गई है।

swatva

राजद के प्रदेश अध्यक्ष और सुधाकर सिंह के पिता जगदानंद सिंह ने बताया कि किसान देश की जरूरत हैं। कृषि मंत्री हमेशा किसानों का सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन बिहार के किसानों के साथ न्याय नहीं हो रहा। अपनी उपज को बेचने के लिए किसानों के पास आज कोई मंडी नहीं है । इस वजह से कृषि मंत्री बहुत आहत हैं और उन्होंने इस्तीफा दिया है।

जदयू के लिए राजद की सोची समझी रणनीति

कृषि मंत्री सुधाकर सिंह खुलेआम अपने विभाग के कर्मियों पर चोर होने की बात कहते रहे हैं। यहां तक कहा कि वे ऐसे मंत्री हैं जो चोरों के सरदार है। सुधाकर सिंह ने नीतीश सरकार के कृषि रोडमैप पर भी सवाल उठाया और कहा कि नीतीश शासन के कृषि रोड मैप में काफी गड़बड़ियां है। अब उनके पिता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद ने भी उनकी बातों का समर्थन कर दिया है। यानी राजद सोची समझी रणनीति के तहत नीतीश कुमार को सुई चुभोना शुरू कर चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here