बक्सर में नवनियुक्त भाजपा पदाधिकारियों को केंद्रीय मंत्री चौबे ने दिया जीत का मंत्र

0

बक्सर : केंद्रीय मंत्री और बक्सर के सांसद अश्विनी चौबे ने आज मंगलवार को सर्किट हाउस सभागार में भाजपा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही आज पार्टी जनता की सेवा कर रही है और पीएम नरेंद्र मोदी व पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी

श्री चौबे ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी और श्री नरेंद्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। भारत सरकार सबका साथ-सबका विश्वास-सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है। अब हमें केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाना है, ताकि लाभार्थियों को केंद्रीय योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ मिलता रहे। उन्होंने कहा कि हमें चुनाव को गंभीरता से लेते हुए हर बूथ पर अपनी जीत सुनिश्चित करनी है। सभी कर्मठ कार्यकर्ता मेहनती तथा हर लक्ष्य को प्राप्त करने का जुनून रखने वाले हैं।

swatva

कार्यकर्ताओं से आगे श्री चौबे ने कहा कि जो जिम्मेदारी आपको पार्टी की ओर से सौंपी गई है उसे पूरी लगन से निभाएं। घर-घर जाकर संपर्क करना है। विपक्ष की ओर से चलाए जा रहे झूठ और गुमराह करने वाली बातों का मीडिया और सोशल मीडिया के दुष्प्रचारों का मुंहतोड़ जवाब देना है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से आह्वान किया कि लोक संपर्क, लोक संग्रह, लोक संस्कार व लोक नियोजन का कार्य करना है। मतलब आम जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनकर उनको साथ लेकर, उनके हित के लिए कार्य करते रहना है।

ये भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी रहे मौजूद

आज की बैठक में जिला अध्यक्ष भोला सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राजवंश सिंह, रामकुमार सिंह जिला महामंत्री निर्भय राय पूनम इंद्र रविदास इंडरलेश पाठक जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी अनिल कुमार पांडे राजू कुशवाहा मीना सिंह मनोज पांडे संत कुमार सिंह श्रीमन तिवारी जिला मंत्री हां जी पांडे सुधा गुप्ता राजू यादव युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राय महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शीला त्रिवेदी जिला कोषाध्यक्ष ज्वाला सैनी जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष विवेक चौधरी जिला अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष अशोक राम जिला प्रवक्ता नवीन राय सुनील राम जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष साबित रोहतसगी ,राहुल आनंन्द जिलाध्यक्ष क्रीड़ा प्रकोष्ठ बक्सर,विकाश कायस्थ जिला आई टी सेल संयोजक बक्सर आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here