मिलने लगी कालेधन के खाताधारियों की जानकारियां, बड़ी मछलियां पकड़ से दूर

0
Black Money

विदेशों में जमा भारत के नेताओं और अधिकारियों के कालाधन के बारे में जानकारी लेने के मामले में भारत सरकार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। स्विस बैंकों ने अपने यहां भारतीयों के खाते के बारे में जानकारियां भारत को उपलब्ध करानी शुरू कर दी है। प्रथम चरण में ऐसे लोगों के खातों के बारे में जानकारियां दी गयी हैं जो ख्याति प्राप्त उद्यमी या व्यावसायी नहीं हैं।

भारत के भ्रष्टाचारियों के पैसे स्विस बैंक में जमा होते रहे हैं। स्विट्जरलैंड की सरकार ने वहां के बैंक में भारतीय नागरिकों के खातों से संबंधित आवश्यक जानकारियां भारत की जांच ऐजेंसियों व वितिय संस्थानों को उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने लगी है। सूत्रों के अनुसार भारत को वहां के बैंकों में भारतीयों के खातों के संबंध में जानकारियां उपलब्ध भी करा दी है। माना जा रहा है कि इस प्रथम खेप की सूचना में ही बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं। ऐसा भारत ओर स्विटजरलैंड के बीच हुए ऑटोमैटिक एक्सचेंज आफ इन्फार्मेशन फ्रेमवर्क के कारण संभव हुआ है।

swatva

स्विट्जरलैंड के बैंकों द्वारा भारतीय नागरिकों की खाते संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराया जाना काले धन व बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार से लड़ाई को लेकर एक बड़ा कदम माना जा रहा है। जानकार बताते हैं कि अभी जो सूचनाएं मिली हैं उससे बड़ी मछलियां पकड़ में नहीं आ सकेंगी, क्योंकि उनके पैसे तो किसी न किसी उद्योगपतियों के माध्यम से ही विदेश जाते हैं। लेकिन, इसके कारण फिर राजनीतिक क्षेत्र में बड़ा तूफान उठना तय माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here